Mahila College

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

प्रेस विज्ञप्ति
महिला कॉलेज चाईबासा के भूगोल विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें छात्राओं द्वारा महिला दिवस का इतिहास, महिलाओं के योगदान और विश्व की प्रेरक महिलाओं के विषय में जानकारी दी। छात्राओं ने क्विज, कविताएं, भाषण में भाग लेकर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।पोलिटिकल साइंस की प्रोफेसर सोनामई सुंडी ने आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी ,भूगोल विभाग की प्रोफेसर नम्रता खलखो ने छात्राओं को अपनी शक्ति को पहचानने और अपने और दूसरी महिलाओं की समानता और अधिकारों के लिए खड़े रहने के लिए प्रेरित किया और भूगोल विभागाध्यक्ष मनीषा बिरुआ ने मुश्किलों में भी मुस्कुराहट बनाये रखकर आगे बढ़ने का हौसला दिया। सेमेस्टर 1 और 2 की रोशमिता मिंज,लिपि कुमारी, सलोनी कुमारी, ज्योति बारी ने अपनी प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। क्विज की विनर मीना महतो,खुशी महतो, सुषमा महतो,आश्रिता पूर्ति और मनीषा कुमारी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन दीपाली हांसदा एवं खुशी महतो द्वारा किया गया।

 

Leave a Comment