Mahila College

  • +91 6582 256512
  • mahilacollege8@gmail.com

Feedback form 2021-22

राज्य स्तरीय युवा उत्सव में पश्चिमी सिंहभूम जिला, महिला कॉलेज चाईबासा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया

नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में पश्चिमी सिंहभूम, राष्ट्रीय सेवा योजना महिला कॉलेज चाईबासा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला कॉलेज की छात्राओं ने हो पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया था।
जिसमें उन्होंने हो जनजाति के जीवन शैली को प्रस्तुत किया था। उन्होंने हो जनजाति के कृषि कार्य, शिकार, घर की साफ सफाई, त्योहार में गाए जाने वाले गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। तृतीय स्थान प्राप्त कर उन्हें 15,000 रुपए , ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा ने सभों को बधाई दी और कहा की राज्य स्तर पर तीसरा स्थान पाना गर्व की बात है । प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अर्पित सुमन ने बताया कि इस युवा उत्सव में झारखंड राज्य के 24 जिलों से प्रतिभागी शामिल हुए थे। युवा उत्सव राँची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित की गई थी। नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक श्री क्षितिज ने भी हर्ष व्यक्त की और शुभकामनाएँ दीं।
महिला कॉलेज चाईबासा के सभी प्राध्यापकों ने बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Comment